पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भक्तों के वश में होते हैं भगवान : त्रिपाठी

भक्तों के वश में होते हैं भगवान : त्रिपाठी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार बोकारो

नगर के सेक्टर 4 एफ स्थित भगवान सूर्य मंदिर में सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आचार्य पंडित ब्रजमोहन त्रिपाठी ने कहा कि भगवान अपने भक्तों के वश में रहते हैं। वह भक्त के जीवन में जब चाहे आ सकते हैं, दिल से भक्त बुला, तो बांके बिहारी दौड़े चले आते हैं। सूर्यवंश में भगवान श्रीराम हुए जिन्होंने अपने जीवन में सदा मर्यादा का पालन किया व चन्द्रवंश में भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं से भक्तों को सुख दिया। उन्होंने कहा कि संसार में संबंध बनाओगे तो दिखावा जरूर होगा। जहां दिखावा होगा वहां बनावटीपन होगा, जहां बनावट होगी, वहां सजावट होगी। जहां सजावट होगी, वहां मिलावट होगी तथा जहां मिलावट होगी वहां गिरावट भी जरूर होगी। इसलिए संसार में संभलकर सत्य को अपनाकर चलो। भगवान को जरूर याद रखो, इसी में जीव का हित है। श्रीमद्भगवत कथा को सुनने के लिए काफी भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थी। इस अवसर पर भास्कर सेवक समिति के महासचिव श्रीमोहन मिश्र, पंडित गुप्तेश्वर मिश्र, सूर्येश मिश्र, अरूण कुमार मिश्र, अनिल कुमार मिश्र, शिवपूजन मिश्र, सीबी मिश्र आदि रहे।

खबरें और भी हैं...