पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व प्रधानमंत्री राजीव के सपनों को पूरा करेंगे

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव के सपनों को पूरा करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीव गांधी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसी।

डीबी स्टार बेरमो

बेरमो प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से फुसरो नप क्षेत्र के सेंट्रल कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता बेरमो प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने की। समारोह में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह इंटक के राष्ट्रीय सचिव कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह सहित बेरमो के कांग्रेसियों ने स्व. गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इंटक सचिव सिंह ने कहा कि राजीव गांधी का सपना था मॉडर्न हिन्दुस्तान बनाना। उसी सपने को कांग्रेस पार्टी पूरा करेगी। कार्यक्रम में वहीं श्यामल सरकार, हरेंद्र सिंह, छेदी नोनिया, शिवनंदन चौहान व परवेज अख्तर, केदार सिंह, मुरारी सिंह, सुनील सिंह, जयशंकर प्रसाद सिंह आदि थे।

बोकारो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सोमवार को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाई गई। चास स्थित सीआरपीएफ 26वीं बटालियन के प्रांगण में कमांडेंट अखिलेश कुमार सिंह ने जवानों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य देशवासियों को आतंकवाद से उत्पन्न खतरों से निपटने के लिए जागरूक करना है। आतंकवाद सबसे जघन्य अपराध है।

कमांडेंट ने जवानों को दिलाई शपथ

खबरें और भी हैं...