पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजीव गांधी के शासनकाल में सूचना तकनीक के क्षेत्र में बड़ी क्रांति आई

राजीव गांधी के शासनकाल में सूचना तकनीक के क्षेत्र में बड़ी क्रांति आई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार बोकारो

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सोमवार को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाई गई। सेक्टर चार स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर फूल-माला चढ़ाकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने शासन काल में देश में सूचना तकनीक के क्षेत्र में क्रांति लाई। यह देश के विकास में काफी सहायक साबित हुआ। मौके पर विमल कृष्ण चौबे, सुशील कुमार झा, मनोज राय, जुबिल अहमद, उमेश प्रसाद गुप्ता, लाल मोहन लायक, सगीर अंसारी, आशा देवी, रीता सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

उधर, बोकारो जिला कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक भरत किशोर राउत के नेतृत्व में हवाई अड्डा के समीप पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि मनाई गई। समारोह में कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर पूर्व सांसद चंद्रशेखर उर्फ ददई दुबे, निर्मल सिंह, हरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, सीके ठाकुर, जीतेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी।

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रमदान कर सड़क के गड्ढों को चास में युवा कांग्रेसियों ने भरा

बोकारो | युवा लायंस फोर्स के केन्द्रीय अध्यक्ष सह युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देव शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर तलगड़िया मोड़ से जोधाडीह मोड़ के मुख्य सड़क में गड्ढे को भरने का काम किया। शर्मा ने कहा कि ये गड्ढे जानलेवा बन चुके हैं। इस कारण रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं। लेकिन जनप्रतिनिधियो को इससे कोई लेना-देना नहीं। कहा कि कई बार जिम्मेदारों को इस समस्या से अवगत भी कराया था, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए विवश होकर युवा लायंस फोर्स राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रमदान कर कई गड्ढों को भरने का काम किया। इस अवसर पर दीपक पांडे, दिगम महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सीईओ की मौजूदगी में इस्पातकर्मियों ने ली आतंकवाद विरोध की शपथ

बोकारो | पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 27वीं पुण्य तिथि के अवसर पर बोकारो इस्पात संयंत्र में आतंकवाद विरोध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सीईओ, बीएसएल पीके सिंह ने इस्पात भवन परिसर में इस्पात कर्मियों को मानव जीवन को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई। इस मौके पर अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) एचपी सिंह, अधिशासी निदेशक (संकार्य) एसके सिंह, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) आरसी श्रीवास्तव, वरीय अधिकारीगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण समारोह में सीईओ और अन्य अधिकारी।

खबरें और भी हैं...