पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खैराचातर में हरि नाम संकीर्तन में हिंदी, बांग्ला और खोरठा में कलाकारों ने पेश किए भजन

खैराचातर में हरि नाम संकीर्तन में हिंदी, बांग्ला और खोरठा में कलाकारों ने पेश किए भजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार कसमार

प्रखंड के ग्राम पंचायत खैराचातर में श्री-श्री हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। हरि संकीर्तन में खैराचातर, बगदा, बसरिया, गोरैयाकुदर गांव के सैकड़ों महिला व पुरूष श्रोता हरिनाम संकीर्तन में उपस्थित होकर हरिनाम श्रवण किया। बंगाल से चलकर आए मुरलीधर गोस्वामी पैदाडीह, वासुदेव गोस्वामी बबागमंडी वीरग्राम, मनसाराम महतो बनसा झालदा, प्रथम दास महंत जोजोहातु खामार, दशरथ महतो रायडीह झालदा की टीम ने एक से बढ़कर एक धार्मिक भजन हिंदी, खोरठा, भोजपुरी, बांग्ला में सुर के साथ श्री-श्री चैतन्य गौरांग महाप्रभु की कथा की प्रस्तुति कर उपस्थित श्रोताओ को मन्त्रमुग्ध कर दिया। हरि संकीर्तन मे गोमिया के पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद महतो व गोमिया विधानसभा उपचुनाव के आजसू प्रत्याशी डॉ. लंबोदर महतो की प|ी कौशल्या देवी उपस्थित हुईं। पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद महतो ने कहा कि भक्ति के मार्ग से ही मनुष्य जीवन में सफलता हासिल करते हैं। आप ईर्ष्या को छोड़ ईश्वर में अटूट आस्था रखें। वही कौशल्या देवी ने कहा कि भक्ति जीवन का सार है। लोग अभिमान में कोई कार्य न करें।

बंगाल और झारखंड में कीर्तन करनेवाली टीम के सदस्यों ने लोगों को मोहा

हरिकीर्तन करते कलाकार।

चेचका धाम में प्राण प्रतिष्ठा 20 जून

से शुरू होगी

बोकारो | चास के कुम्हरी गांव स्थित चेचका धाम में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में कहा गया गया कि चेचका धाम में नव निर्मित राधाकृष्ण व हरि मंदिर का निर्माण पूर्ण हो चुका है। दोनों मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ तथा रात्रि में हरिकीर्तन, प्रवचन अादि का आयोजन 20 से 22 जून तक करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में चेचका विकास ट्रस्ट एवं कुम्हरी पंचायत के ग्रामीण उपस्थित हुए। मौके पर दीनानाथ महतो, सागर दत्त, सपन दत्त, सुधीर दत्त, मंगल दत्त, निवारण महतो, विजय गोस्वामी, बाबूलाल, कालाचांद, साधन, शंकर, बुद्धू दत्त, बादल, अलकू राम, जगत, सदानंद, पंचानन आदि थे।

खबरें और भी हैं...