पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आतंकवाद का विरोध हर नागरिक को करना चाहिए : खान

आतंकवाद का विरोध हर नागरिक को करना चाहिए : खान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार. बोकारो। सेक्टर छह स्थित अल हबीब टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में आतंकवाद विरोध दिवस मनाया गया। संस्थान के सचिव डॉ. रईस अहमद खान ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते कहा कि आतंकवाद विरोध दिवस भारत सरकार की ओर से आयोजित करने का निर्देश है। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और ना कोई जाति होती है। आतंकवादी लोगों में दहशत पैदा करते हैं। आतंकवाद का विरोध हर नागरिक को करना चाहिए। आतंकवाद से सिर्फ तबाही होती है। दहशत फैलाने वालों के लिए समाज में कहीं जगह नहीं होनी चाहिए। इसका बहिष्कार करने से ही वह खत्म हो सकता है। इस दौरान निर्देशिका डॉ. तरन्नुम, प्राचार्या डॉ. के जेहरा ने भी विचार व्यक्त किए। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. रीमा व रानी सिंह ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राएं और शिक्षक।

खबरें और भी हैं...