पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आध्यात्मिक व्यक्ति ही सही शिक्षक

आध्यात्मिक व्यक्ति ही सही शिक्षक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक रूप से विकसित व्यक्ति ही सही शिक्षक हो सकता है। यह कहना है आचार्य ओमकेश्वरानंद अवधूत का। वे आनंद मार्ग के मुख्यालय आनंद नगर में आयोजित पांच दिवसीय शिक्षा प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन भारत तथा पड़ोसी देशों से आए प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सही शिक्षक वही हो सकता है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से विकसित होकर बच्चों को सही दिशा निर्देश दे। उन्होंने कहा कि आज इन्हीं गुणों का घोर अभाव है, जिसके चलते स्कूलों में तरह तरह की घटनाएं हो रही हैं। आचार्य ने कहा कि आनंदमूर्तिजी के द्वारा बताया गया कि कुछ विशेष प्रकार के नृत्य एवं आसन हैं, जिससे मनुष्य का तीनों स्तर पर विकास हो सकता है।

खबरें और भी हैं...