पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेलमच्चो के पास 24 मई को मनेगा दामोदर उत्सव

तेलमच्चो के पास 24 मई को मनेगा दामोदर उत्सव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार बोकारो

युगांतर भारती के तत्वावधान में दामोदर बचाओ अभियान समिति की ओर से 24 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर तेलमच्चो पुल के निकट दामोदर नदी के किनारे दामोदर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर देवनद दामोदर का पूजन व आरती की जाएगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए सोमवार को पुपुनकी पंचायत में मुखिया शिवलाल केवट की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से दामोदर नदी को प्रदूषण मुक्त करने व अस्तित्व को बचाने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चिकित्सक सह कार्यक्रम स्थल के प्रभारी डाॅ. रतन केजरीवाल ने कहा कि दामोदर बचाओ अभियान की सफलता स्थानीय लोगों की भागीदारी से ही संभव है। झारखंड की जीवन रेखा है दामोदर नदी। इसकी अविरल जलधारा को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ इसके अस्तित्व को बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। जल है तो जीवन है, इसका संरक्षण बहुत जरूरी है। इसके लिए नदी को प्रदूषण मुक्त करने की जो अभियान चली है उस अभियान को तेज करने की जरूरत है। इस अवसर पर पुपुनकी गांव के अलावे कालापत्थर, नावाडीह, कुम्हरी, भतुआ सहित आसपास के गावों में जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल के प्रभारी अभय कुमार मुन्ना, रामाधीर सिंह यादव, भरत सिंह, सोमनाथ मिश्रा, पंचानन रजवार, कुमोद महतो, छोटू महतो, गंगाधर नापित, सदानंद शर्मा, मजीद अंसारी, दिलीप केवट, कंचन महतो आदि थे।

बैठक में शामिल मुखिया और अन्य।

खबरें और भी हैं...