पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा से ही बच्चों में सामाजिक संस्कारों का विकास : अरविंद

शिक्षा से ही बच्चों में सामाजिक संस्कारों का विकास : अरविंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार बोकारो

सरस्वती संस्कार केंद्र का उद्घाटन करते हुए विद्या भारती संस्कार केंद्र के धनबाद विभाग संयोजक अरविंद कुमार ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है। शिक्षा से ही बच्चों में सामाजिक संस्कार का विकास होता है। उनके अंदर सामाजिक चेतना आती है। इस अवसर पर उपस्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9 डी एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के सचिव दयाल कुमार ईश्वर ने कहा कि जो गरीब बच्चे हैं, जो किसी कारण से विद्यालय जाने में असमर्थ हैं, गरीबी के कारण जो अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेज पा रहे हैं, वे आसानी से अपने बच्चे को भेजकर यहां संस्कार युक्त शिक्षा दिलवा सकते हैं। यहां प्रतिदिन ढाई घंटे के शिक्षण का कार्य होगा। विद्यालय समिति के सह सचिव डॉ. राकेश सुमन ने कहा कि व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। हमारा देश तभी समृद्ध बनेगा जब समाज में सभी झुग्गी और उपेक्षित गांव के बच्चे शिक्षित होंगे। मौके पर उपस्थित शिक्षाविद् डॉ. शारदा रानी ने कहा कि जिस प्रकार जीवन को स्वच्छ रखने के लिए भोजन जरूरी है उसी तरह मनुष्य को बेहतर जीवन जीने के लिए शिक्षा और संस्कार जरूरी है। जीवन में क्या सही है क्या गलत है यह सोचने की शक्ति और समझ हमें संस्कारयुक्त शिक्षा से ही मिलती है। विद्यालय के प्रभारी आचार्य राम प्रसाद ने कहा कि जीवन मे आगे बढ़ने के लिए बच्चों में संस्कारयुक्त शिक्षा बहुत जरूरी है। संस्कार केंद्र में निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था है।

विद्या भारती की सेवा कार्य योजना के अंतर्गत आज सेक्टर 9 के उत्तर में स्थित जनजाति गांव मधुडीह व रानीपोखर गांव के रजवार टोला में, सेक्टर 9 ए रोड के सटे दक्षिण के झुग्गी झोपड़ी में जीवन यापन कर रही आबादी शिव शक्ति कॉलोनी में एवं सेक्टर 8 के जय प्रकाश मैदान में एक-एक सरस्वती संस्कार केंद्र का उद्घाटन सरस्वती शिशु विद्या मंदिरए 9 डी की ओर से किया गया। जहां प्रतिदिन एकल आचार्य संस्कार देने और उनके बीच आधातभूत शिक्षा का दीप जलाने का कार्य करेंगे।

उद्घाटन विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन और नारियल फोड़कर किया। चारों केंद्र पर पूजन कार्य एवं मंच संचालन का कार्य डॉ. अजय पाठक ने किया। विद्यालय सचिव दयाल कुमार ईश्वर ने बताया कि वर्त्तमान वित्तीय वर्ष में सेक्टर 9 विद्यालय की ओर से बोकारो इस्पात नगर के आसपास की बस्तियों में इसी तरह के कुल 25 केंद्र चलाने की योजना है। सरस्वती संस्कार केंद्र के उद्घाटन अवसर पर मधुडीह संस्कार केंद्र की आचार्या प्रतिमा कुमारी आदि थीं।

खबरें और भी हैं...