पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईवीएम का हुआ सेकेंड रेंडमाइजेशन

ईवीएम का हुआ सेकेंड रेंडमाइजेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | गोमिया विधानसभा उप चुनाव को लेकर ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन सामान्य प्रेक्षक अनुराग पांडेय व डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल की देखरेख में हुआ। रेंडमाइजेशन के जरिए ईवीएम के बूथ नंबर का निर्धारण किया गया। प्रेक्षक अनुराग पांडेय ने कहा कि रेंडमाइजेशन चुनाव की एक सामान्य प्रक्रिया है। गौरतलब है कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 341 बूथों के लिए बीयू व सीयू 10 प्रतिशत और 20 प्रतिशत अतिरिक्त वीवी पैट के साथ रेंडमाइजेशन किया गया। इस प्रकार कुल 376 बीयू एवं 376 सीयू तथा 410 वीवी पैट को मतदान केंद्रों के साथ ईसीआई का एप्लीकेशन का उपयोग कर टैग किया गया। रेंडमाइजेशन के दौरान निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो, प्रभारी पदाधिकारी ईवीएम कोषांग नीरज कुमार सिंह आदि थे।

खबरें और भी हैं...