पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धरना की सफलता के लिए 27 को जुटेंगे स्वयंसेवक

धरना की सफलता के लिए 27 को जुटेंगे स्वयंसेवक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधीनगर | झारखंड प्रदेश पंचायत स्वयंसेवक संघ की ओर से मानदेय सहित 11 सूत्री मांगो को लेकर 5 जून को राजभवन के समक्ष आहुत एक दिवसीय धरना को सफल बनाने के लिए बोकारो जिला पंचायत स्वयंसेवकों की बैठक बेरमो प्रखंड कार्यालय स्थित बहुद्देशीय भवन फुसरो में 27 मई को होगी।

इसमें बोकारो जिला के 9 प्रखंडों के पंचायत स्वयंसेवक शामिल होंगे। जहां धरना में बोकारो जिला की भागीदारी सुनिश्चित करने सहित संबंधित मांगो और मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी देते हुए बोकारो जिला पंचायत स्वयं सेवक संघ के जिलाध्यक्ष विश्वजीत ने जिला के सभी पंचायत स्वयंसेवकों से बैठक में शामिल होने का अाह्वान किया। इधर बैठक की मेजबानी को लेकर बेरमो प्रखंड पंचायत स्वयंसेवकों ने बैठक की तैयारी शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...