पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा सरकार सीधे जुड़ रही है आम लोगों से : पीएन सिंह

भाजपा सरकार सीधे जुड़ रही है आम लोगों से : पीएन सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संवाद कार्यक्रम में उपस्थित सांसद व अन्य।

जोधाडीह मोड़ में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम

सिटी रिपोर्टर | बोकारो

चास के जोधाडीह मोड़ में चास नगर निगम क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांसद पीएन सिंह का संवाद कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर चास नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न सामजिक क्षेत्र के लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधि चास नगर निगम क्षेत्र हरेराम मिश्र ने किया। संचालन भाजपा नेता अजय राय ने किया। इस अवसर पर सांसद ने उज्जवला योजना के तहत दर्जनों लाभुकों को गैस चूल्हा और सिलेंडर दिया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ साथ आमजनों ने भी सांसद से सीधा संवाद करते हुए अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। चिराचास के संतोष सिंह ने अतिक्रमण और बिजली विभाग के अनियमित बिजली आपूर्ति के संबंध में सांसद से शिकायत की।

वहीं राहुल कुमार ने नगर निगम के पदाधिकारियों की अनियमितता और मनमानी के संबंध में शिकायत करते हुए जलापूर्ति योजना में भ्रष्टाचार व्याप्त होने की बात कही। सांसद प्रतिनिधि हरेराम मिश्रा ने सार्वजनिक धन का सही तरीके से लोकहित के कार्य में नहीं लगाए जाने के विषय को उठाया। सांसद ने सभी की बातों को सुनने के बाद कहा कि बिजली की समस्या को लेकर महाप्रबंधक से बात हुई है। जल्द ही निर्बाध बिजली मिलेगी और पुराने जर्जर तारों को भी बदला जा रहा है। भाजपा सरकार और पार्टी के कार्यकर्ता लोगों की समस्या के निराकरण के लिए कटिबद्ध रहते हैं। सरकार की योजनाओं को लाभ आम लोगों को कैसे मिले इसके लिए कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। आज लोगों को अपनी बातों को रखने के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। भाजपा सरकार सीधे लोगों से जुड़ रही है। आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

कार्यकर्ता संवाद नहीं,

बल्कि जनता संवाद करें

सांसद : वनमाली

बोकारो | असंगठित मजदूर कांग्रेस के बोकारो जिला अध्यक्ष सह पार्टी के जिला प्रवक्ता वनमाली दत्ता ने कहा कि सांसद पीएन सिंह को चास-बोकारो में कार्यकर्ता संवाद नहीं, बल्कि जनता संवाद करना चाहिए। सांसद जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। चार साल में सांसद ने जनता के लिए कुछ नहीं किया। अगर वे जनता संवाद में जाएंगे तो उन्हें जनता के प्रश्नों का उत्तर देना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए ही वे सिर्फ कार्यकर्ताओं से मिलकर वापस धनबाद लौट जाते हैं। आज भी गांवों से लेकर शहर तक पानी, बिजली, सड़क और नाली की विकट स्थिति है। लोगों को राशन कार्ड तक देने में सरकार विफल रही है। नौजवान रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। किसानों से उनकी जमीन छीनी जा रही है। विस्थापितों की समस्या बद से बदतर हो गई है। मगर इतने वर्षों के बाद भी सांसद की तरफ से कोई सार्थक पहल नहीं की गई है।

खबरें और भी हैं...