मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को लिखा पत्र
बोकारो। झामुमो के चुनाव प्रभारी मुकेश सिंह ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री के धनबाद आगमन को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। सिंह ने कहा है कि गोमिया और सिल्ली में उपचुनाव हो रहे हैं। गोमिया बोकारो जिला में होने और बोकारो जिला धनबाद जिला से सटा हुआ है। धनबाद में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में देवघर में बनने वाले एम्स व अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया जाना है। इसमें बोकारो जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसलिए यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर रोक लगाई जाए।