आखिरकार कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई है। बीजेपी की खरीद-फरोख्त व धन-बल की पराजय हुई है। उसका अहम पराजित हुआ। यह बातें राष्ट्रीय इस्पात मजदूर संघ के महासचिव राघव सिंह ने सेक्टर चार में आयोजित बैठक में व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अब कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की प्रगतिशील सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि यह सत्य है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सीट घटी है, लेकिन यह भी सत्य है कि पार्टी नेता राहुल गांधी के अथक प्रयास और प्रचार-प्रसार के कारण ही बीजेपी से दो प्रतिशत अधिक वोट मिले हैं। बीजेपी काे जहां 36 प्रतिशत वोट मिले, वहीं कांग्रेस काे 38 प्रतिशत। आश्चर्य की बात है कि वोट प्रतिशत सीट में तब्दील नहीं हुआ है। मौके पर सुरेंद्र सिंह, अनंत हजारी, राजीव सिंह, चुन्नू मिश्रा, गौरव कुमार, अरविंद कुमार, मुकेश ठाकुर, प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे।