पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोकारो स्टेशन पर लगेगी वाटर मिस्टिंग मशीन

बोकारो स्टेशन पर लगेगी वाटर मिस्टिंग मशीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाटर मिस्टिंग कूलर लगाने का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए डीआरएम के पास भेजा गया

अशोक विश्वकर्मा | बोकारो

बोकारो रेलवे स्टेशन में यात्रियों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए वाटर मिस्टिंग मशीन लगाई जाएगी। इसका प्रस्ताव डीआरएम के पास भेजा गया है। प्रस्ताव में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मिस्टिंग कूलर लगाने की बात कही गई है। इस उपकरण के लगने से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर होने वाली गर्मी से निजात मिलेगी। मशीन से पानी के फुहारे से स्टेशन परिसर को ठंडा किया जाएगा।

यह होगी व्यवस्था

मिस्टिंग मशीन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लंबाई में लगाई जाएगी। इस पंप में कुछ ऐसी व्यवस्था होगी, जिसमें से पानी ठंडा होकर फुहारों की तरह निकलता रहेगा। ठंडे फुहारे से यात्रियों को प्रचंड गर्मी से निजात मिलेगी। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के साथ ही इसे लगाने के लिए मैपिंग का काम चालू हो जाएगा।

स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू होगा : एसएम

प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए डीआरएम के पास भेजा जा रहा है। स्वीकृति मिलने के तुरंत बाद ही काम चालू कर दिया जाएगा। इससे यात्रियों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। ‘’ पीके सिन्हा,स्टेशन प्रबंधक, बोकारो

हो रही यात्रियों को परेशानी

बोकारो आद्रा मंडल को सबसे अधिक राजस्व देने वाला स्टेशन है। पर यहां के यात्रियों को गर्मी से निजात दिलाने की कोई व्यवस्था नहीं है। दूर दराज से सफर कर आने वाले यात्री अगर थोड़ी देर भी यहां बैठते हैं तो प्रचंड गर्मी के कारण प्लेटफॉर्म की सीट के गरम हो जाने से परेशान हो जाते हैं।

खबरें और भी हैं...