पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब दिन में भी घर बंद कर निकलना हुआ मुश्किल दोपहर में ताला तोड़कर दो क्वार्टर से लाखों की चोरी

अब दिन में भी घर बंद कर निकलना हुआ मुश्किल दोपहर में ताला तोड़कर दो क्वार्टर से लाखों की चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरों ने बोकारोवासियों की रातों की नींद ही नहीं दिन का चैन भी छीन लिया है। पिछले तीन दिनों में तीन क्वार्टर से लाखों की जेवरात की चोरी हो चुकी है। रविवार को सेक्टर 2बी निवासी प्रदीप झा के बंद आवास को चोरों ने निशाना बनाया था। उसके 48 घंटे के अंदर ही मंगलवार को दिन-दहाड़े सेक्टर तीन के दो आवासों का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात की चोरी कर ली।

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे सेक्टर 3ए आवास संख्या 638 निवासी परशुराम राय के घर का ताला तोड़कर 25 हजार रुपए नगद, नेकलेस, मांगटिका, सोने का बाला, सोने की चेन, अंगूठी, लाॅकेट, पायल और चांदी की बाली चोरी कर ली। उस वक्त परशुराम राय जनरल शिफ्ट में डयूटी गए थे। उनकी प|ी सेक्टर 5 बैंक काॅलोनी स्थित अपने पुत्र के आवास पर मिलने गई हुई थीं।

इसके बाद दोपहर में ही चोरों ने सेक्टर 3डी आवास संख्या 651 निवासी गजेंद्र कुमार के आवास का ताला तोड़कर 5 हजार नगद, सोने का सिक्का, दो सोने की चूड़ी, कान की बाली आदि चुरा ली। गजेंद्र अपने छोटे पुत्र के पास कोलकाता गए हुए थे। वहीं उनका ठेकेदार पुत्र दीपक कुमार दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर घर बंद कर प्लांट गया था और चार बजे घर लौटा। इसी बीच चोरों ने घर में चोरी कर ली।

सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीर : चारों चाेरों ने पहले रेकी की फिर एक निगरानी करता रहा

सेक्टर 3ए में बंद क्वार्टर के सामने रेकी करते चारों चोर।

महज दो घंटे के अंदर दो घरों में दिया घटना को अंजाम

चोरों ने दिनदहाड़े दो घंटे से कम समय में दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर करीब दो बजे सेक्टर 3ए के आवास के पास पहुंचे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहां से करीब तीन बजे निकलने के बाद सेक्टर 3डी के आवास में चोरी कर चार बजे के पहले निकल गए।

सीसीटीवी कैमरा में कैद हुए चार चोर

सेक्टर तीन ए निवासी ठेकेदार अनिल सिंह के आवास में लगे सीसीटीवी कैमरे में सभी चारों चोर की तस्वीर कैद हुई है। चोर दो बाइक पर सवार होकर आए थे। दो लोग हेलमेट पहन कर बाइक चला रहे थे और दो पीछे बैठे थे। एक चोर सड़क किनारे खड़ा होकर निगरानी कर रहा है। फुटेज में युवक बाइक पर बैठकर उस क्षेत्र में चक्कर लगाते दिख रहे हैं।

तीन चोर घर के अंदर चले गए और एक बाहर निगरानी कर रहा था।

एक्सपर्ट व्यू

सूचना तंत्र की कमी से बढ़ी चोरी की घटना

बोकारो में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर पूर्व पुलिस निरीक्षक अलीमुद्दीन का कहना है कि सूचना तंत्र की कमी के कारण अपराध में बढ़ोत्तरी हो रही है। चोरी और छिनतई जैसी घटना में एक बार में एक या दो गिरोह ही सक्रिय होता है। उनकी गिरफ्तारी होते ही इस प्रकार की घटना पर अंकुश लग जाता है।

अलमारी दिखाते परिजन।

जल्द ही चोर गिरफ्त में होंगे

बोकारो के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस. का कहना है कि चोरों के सक्रिय गिरोह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में हाेंगे।

खबरें और भी हैं...