पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मृतक के परिजनों को तीन लाख मुआवजा

मृतक के परिजनों को तीन लाख मुआवजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | चास के तालगड़िया मोड़ पर ट्रेलर की चपेट में आकर बांधडीह निवासी सोहन लाल गोरांई की मौत हो गई थी। इसके परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम किया था। इसके बाद बोकारो विधायक विरंची नारायण और चास के एसडीओ की उपस्थिति में ट्रासंपोर्टर ने मुआवजा देने की घोषणा की थी। मंगलवार को राणी सती ट्रासंपोर्ट के प्रतिनिधि ने विधायक विरंची नारायण और चास के एसडीओ की उपस्थिति में मृतक सोहन के परिजनों को मुआवजे के तीन लाख रुपए का भुगतान किया। इस अवसर पर बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, जिला बीस सूत्री सदस्य संजय त्यागी, विधायक प्रतिनिधि राजेश महतो आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...