डुमरजोर में पांच घंटे बिजली नहीं रहेगी
बोकारो | विद्युत प्रमंडल चास के डुमरजोर फीडर में रीकंडक्टिंग का काम किया जाएगा। री कंडक्टिंग का काम होने के कारण पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान डुमरजोर फीडर के चीराचास और भालसुंदा के कुछ इलाकों में सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी बिजली विभाग के कनीय अभियंता सत्यम कुमार ने दी है।