पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 19 और 20 मई को भैरव महोत्सव, अनूप जलोटा, आदित्य नारायण देंगे प्रस्तुति

19 और 20 मई को भैरव महोत्सव, अनूप जलोटा, आदित्य नारायण देंगे प्रस्तुति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदनकियारी में होनेवाले भैरव महोत्सव में अनूप जलोटा, आदित्य नारायण, सोना महापात्रा, कुलदीप द्विवेदी एवं ब्लाइंड फोर्ड बैंड की आकर्षक प्रस्तुतियों का लोग लुत्फ उठा पाएंगे। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। 19 और 20 मई को मनाए जाने वाले भैरव महोत्सव की जानकारी देते हुए कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि चंदनकियारी के भोजूडीह स्थित भैरव स्थान में भैरव महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष लगातार तीसरे भैरव महोत्सव का आयोजन कला-संस्कृति, खेलकूद एवं एवं युवा कार्य विभाग तथा जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा। 19 मई को अनूप जलोटा एवं आदित्य नारायण का कार्यक्रम होगा। वहीं 20 मई को सोना महापात्रा, कुलदीप द्विवेदी एवं ब्लाइंड फोर्ड बैंड के कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला के प्रदर्शन का मौका दिया जाएगा। भैरव महोत्सव में विकास मेले का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रूप से प्रसिद्ध भैरव स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए झारखंड सरकार लगी है। उन्होंने कहा कि भैरव स्थान पर एक गेस्ट हाउस बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही आवागमन की सुविधा के लिए सड़कों को भी विकसित किया जा रहा है एवं रेलमार्ग से भी इस स्थल पर पहुंचने के लिए कार्य किया जा रहा है।

इस मौके पर मुख्य रूप से डीआरडीए निदेशक संदीप कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विकास कुमार हेंब्रम, बाॅबिस इंटरटेनमेंट के मृणाल सहित अन्य उपस्थित थे।

सोना महापात्रा, कुलदीप द्विवेदी के अलावा स्थानीय कलाकार भी बिखेरेंगे जलवा

भैरव महोत्सव की जानकारी देते मंत्री अमर कुमार बाउरी।

अनूप जलोटा।

आदित्य नारायण।

खबरें और भी हैं...