पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन विवाद में मारपीट दोनों पक्षों ने किया केस

जमीन विवाद में मारपीट दोनों पक्षों ने किया केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | रानीपोखर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों मेें मारपीट हो गई। इस संबंध में थाने में दोनों ओर से मामला दर्ज कराया गया है। एक पक्ष के संतोष महतो की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वह अपनी खतियानी जमीन की मापी करवा रहे थे। इसी बीच परमेश्वर महतो, पहलू महतो, पतितपावन राय, प्रेम राय, गोविंद महतो सहित अन्य ने आकर मापी का विरोध किया और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और पांच हजार रुपए छीन लिए।

वहीं दूसरे पक्ष के पहलू महतो ने प्राथमिकी में शिवनाथ राय, संतोष महतो व एक अन्य पर मारपीट कर सोने की चेन छीन लेने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं...