बोकारो | टाउन वेंडिंग कमेटी के 24 मई को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन शुक्रवार से शुरू होगा। नामांकन फॉर्म लेने के अंतिम दिन गुरुवार को कुल 10 फॉर्म बिके। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 21 मई रखी गई है। 23 मई तक उम्मीदवार चुनाव प्रचार कर सेकेंगे और 24 मई को मतदान होगा। चुनाव परिणाम की घोषणा 29 मई को होगी। चुनाव नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव की देखरेख में कराया जा रहा है।