पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक के धक्के से घायल, मामला थाने पहुंचा

बाइक के धक्के से घायल, मामला थाने पहुंचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | मधुनिया गांव निवासी फूलकुमारी ने आपेश कुमार अग्रवाल पर जान मारने की नियत से बाइक से उसके पति अघनु महतो को धक्का मारकर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए हरला थाना में मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में महिला ने कहा कि उसके पति काम करने के लिए रोज सेक्टर नौ व सेक्टर आठ जाते थे। 12 मई को वे सेक्टर नौ से लौट रहे थे। इसी बीच हटिया मोड़ के पास आपेश कुमार अग्रवाल ने अपनी बाइक से उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती कराया गया। जहां से रांची के मेडिका अस्पताल रेफर कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...