पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अगर कोई यात्री जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ता है और टिकट

अगर कोई यात्री जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ता है और टिकट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगर कोई यात्री जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ता है और टिकट नहीं ले पाता है, तो उसे ट्रेन में ही एप के जरिये टिकट मिल जाएगा। यह सुविधा सिर्फ रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को ही मिल रही थी। पर अब कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अनारक्षित टिकट में भी यह सुविधा जल्द मिलेगी। इससे यात्रियों को टिकट के लिए अब लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।

पहल

अब एप से ले सकते हैं जनरल टिकट, ट्रेन छूटने की चिंता नहीं

बुकिंग काउंटरों को जोड़ा जा रहा बैंकों से, एप किया गया लॉन्च

सिटी रिपोर्टर | बोकारो

बोकारो रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यदि आपके पास टिकट नहीं है और ट्रेन का समय हो गया है, तो टिकट के लिए स्टेशन पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं। मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन जनरल टिकट लेकर सफर कर सकते हैं। इससे ट्रेन छूटने की नौबत भी नहीं आएगी। आद्रा मंडल के डीआरएम शरत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे ने यह एप लांच कर दिया है। इस सुविधा के शुरू होने से बाेकारो रेलवे स्टेशन जल्द ही पेपरलेस बन जाएगा। एप के जरिये रेलवे बुकिंग काउंटरों को ई-बैंकिंग से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। इस प्रक्रिया के तहत अब पांच किलोमीटर के एरिया में रहनेवाले लोग आसानी से आॅनलाइन टिकट बुकिंग करा सकते हैं। यह सुविधा पहले दक्षिण पूर्व रेलवे के सभी ए और बी ग्रेड के स्टेशनों में शुरू होगी। इससे दक्षिण पूर्व रेलवे के बोकारो, टाटानगर, चक्रधरपुर सहित अन्य स्टेशनों के यात्रियों को फायदा मिलेगा।

बोकारो रेलवे स्टेशन जल्द होगा पेपरलेस, एप लांच, ट्रेन में बैठकर भी अनारक्षित टिकट बना पाएंगे यात्री, कम होगी परेशानी

टिकट के लिए लंबी लाइन

लगने की जरूरत नहीं

जानें कैसे काम करेगा एप

एंड्रायड मोबाइल फोन पर एप डाउनलोड करना होगा।

यूटीएस एप्लिकेशन को www.utsonmobile.indianrail.gov.in से डाउनलोड व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

स्टेशन से अधिकतम पांच किमी और न्यूनतम 25 मीटर की दूरी के यात्री ही इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

एप से सभी तरह के अनारक्षित टिकट, मासिक सीजन टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।

टिकट की बुकिंग के बाद उसे रद्द करने का विकल्प नहीं मिलेगा।

लॉग इन के बाद यात्रियों को विकल्प में जाकर पेपरलेस स्क्रीन का चयन करना होगा।

100 रुपए से 10 हजार रुपए तक के टिकट खरीद सकते हैं।

खबरें और भी हैं...