पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेक्टर 12 से तेलीडीह के बीच गरगा नदी पर पुल का काम जल्द होगा शुरू

सेक्टर 12 से तेलीडीह के बीच गरगा नदी पर पुल का काम जल्द होगा शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चास शहरी व ग्रामीण क्षेत्र को जोड़नेवाला सेक्टर 12 व तेलीडीह में गरगा नदी पर पुलिया की जगह शीघ्र ही उच्चस्तरीय पुल बनेगा। इसके लिए गुरुवार को विधायक विरंची नारायण ने गरगा नदी किनारे पुल के कंसल्टेंट सर्फर्स इंडस्ट्रीज के साथ मिट्टी टेस्ट के लिए की जा रही ड्रिलिंग की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गांव को शहर से जोड़ने की योजना के तहत गरगा नदी पर चार पुल बनाए जा रहे हैं। दो का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत हो गया है। लगभग छह दशकों से उपेक्षित परसाबेड़ा पुल का शिलान्यास पिछले दिनों किया गया। इस पुल का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस पुल की निगरानी शुरू से करेंगे। ताकि कार्य गुणवत्ता के साथ-साथ निर्माण भी समय सीमा के अंदर हो सके। यह पुल काफी जर्जर हो गया था। इसे देखते हुए विधायक ने यहां उच्च स्तरीय पुल बनाने की अनुशंसा की थी।

साइट पर विधायक विरंची नारायण व अन्य निरीक्षण करने पहुंचे।

खबरें और भी हैं...