पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समस्याओं से जूझ रहे चिराचास वार्ड दो के लोग, शिकायत की

समस्याओं से जूझ रहे चिराचास वार्ड दो के लोग, शिकायत की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में शामिल होने के लिए आए लोग।

सिटी रिपोर्टर | बोकारो

बोकारो: चिराचास वार्ड दो स्थित श्रीराम वाटिका और अंगद अपार्टमेंट के लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसको लेकर स्थानीय लोगों की बैठक हुई। लोगों ने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। हल्की बारिश में भी जल जमाव से परेशानी बढ़ जाती है। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। पुल के पास से लेकर श्रीराम वाटिका तक स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है। रोड किनारे नाली भी नहीं है। बरसात का पानी रोड पर ही जमा रहता है। लोगों ने निगम के अधिकारियों से मिलकर कई बार इसकी लिखित शिकायत की।

खबरें और भी हैं...