पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला

कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरसा चौक नया मोड़ में बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मंजूर अंसारी के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंककर आक्रोश प्रकट किया गया। कर्नाटक के राज्यपाल ने अल्पमत भाजपा विधायक दल के नेता येदुरप्पा को सरकार बनाने का न्योता देकर प्रजातंत्र के साथ खिलवाड़ करने का काम किया। राज्यपाल का यह कदम देश को शर्मसार करने तथा अधिकार का गलत उपयोग करना है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल ने अल्पमत के भाजपा विधायक दल के नेता को सरकार बनाने का जो न्योता दिया वह बिल्कुल गलत एवं असंवैधानिक है। इसके पीछे भारत सरकार एवं देश के प्रधानमंत्री का हाथ है। उनके इशारे पर यह काम किया गया है। राज्यपाल के इस फैसले का विरोध करते हैं। राज्यपाल को अपना फैसला वापस लेना चाहिए।

अगर भारत सरकार संवैधानिक व्यवस्था में छेड़छाड़ कर देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करेगी तो कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। इस मौके पर मनोज कुमार, अशोक श्रीवास्तव, उमेश प्रसाद गुप्ता, विमल कृष्णा चौबे, लाल मोहन लायक, हीरा सिंह, गायत्री देवी, मनोज राय, जुबील अहमद, अमर स्वर्णकार, बालेश्वर सिंह राठौर, जितेन्द्र यादव, अब्दुल रब, हरेन्द्र सिंह, प्रेम पासवान, सगीर अंसारी, शकील अहमद, मन्नान अंसारी, अब्दुल, उमर आदि उपस्थित रहे।

पुतला दहन के पहले नारेबाजी करते कांग्रेसी।

खबरें और भी हैं...