पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छूटे हुए वीएलई को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से दिया प्रशिक्षण

छूटे हुए वीएलई को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से दिया प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल लोग।

सिटी रिपोर्टर | बोकारो

चास प्रखंड प्रमुख के कार्यालय भवन में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी सर्वे में छूट गए वीएलई को योजना के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण ई-ब्लॉक मैनेजर दिलीप मिश्रा की मौजूदगी में सिमरन कौर ने दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने बीएलई को योजना की पूरी जानकारी दी और इसके संचालन के तरीके बताए।

दिलीप मिश्रा ने संचालकों को निर्धारित समय में सर्वे करने का निर्देश दिया। कहा कि अनुपस्थित संचालकों की सूची विभाग को भेजी जाएगी। सर्वे में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बताते चलें कि पूर्व में सात मई को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

खबरें और भी हैं...