पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सौभाग्य योजना में बचे लोगों को जल्द दें बिजली का कनेक्शन : एसई

सौभाग्य योजना में बचे लोगों को जल्द दें बिजली का कनेक्शन : एसई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत बचे हुए लोगों को बिजली का कनेक्शन दें। निर्धारित समय पर इसे पूरा करें। यह बातें विद्युत अंचल चास के अधीक्षण अभियंता परितोष कुमार ने कहीं। वे विद्युत गुरुवार को अंचल कार्यालय के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक में निजी एजेंसी आरएपीडीआरपी, गोपी कृष्णा के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सौभाग्य योजना के तहत जिला के बचे हुए लोगों को अधिक से अधिक कनेक्शन देकर बिजली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

एसई ने कहा कि दिए गए लक्ष्य को समय सीमा के अंदर पूरा करें। उन्होंने कहा कि समय से पहले जो भी एजेंसी कार्य को पूरा करने वाले एजेंसी को सम्मानित करने का प्रावधान किया गया है। वहीं समय पर कार्य पूरा नहीं करने वाले निजी एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने की भी हिदायतें दी गई हंै। मौके पर ईई ओम शंकर मेहता, एके सिंह, सहायक अभियंता आरके वर्मा, सदन लाहा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...