पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शौचालय नहीं बनने पर मुखिया पर कार्रवाई

शौचालय नहीं बनने पर मुखिया पर कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्ट्रेट आयोजित बैठक में विचार रखते डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल।

सिटी रिपोर्टर | बोकारो

डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने कहा कि शौचालय निर्माण का लक्ष्य समय सीमा के अंदर पूरा नहीं करने वाले मुखिया की वित्तीय शक्ति सीज की जाएगी। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए सरकार को अनुशंसा भेजी जाएगी। डीसी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने चंदनकियारी व चंद्रपुरा के मुखिया को निर्देश दिया कि शौचालय निर्माण समय पर पूरा करें। कहा कि दोनों प्रखंडों के वैसे चयनित मुखिया जो बैठक में अनुपस्थित हैं उन्हें शोकॉज किया जाएगा। साथ ही एक सप्ताह के अंदर पुनः बैठक कराने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त रवि रंजन मिश्रा, जिला स्वच्छता प्रेरक मैत्री गांगुली, एपीओ डीआरडीए ब्रजेश कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस निशिकांत, यूनिसेफ के सदस्य घनश्याम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...