पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोकारो व पुरुलिया क्षेत्र से नक्सलियों के सफाए को चलेगा साझा अभियान

बोकारो व पुरुलिया क्षेत्र से नक्सलियों के सफाए को चलेगा साझा अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोमिया विधानसभा उप चुनाव के बाद झुमरा और आसपास के इलाकों के नक्सलियों की धर-पकड़ तेज होगी। इसके लिए पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की है। इस मुद्दे पर बोकारो एसपी कार्यालय के सभागार में कोयला क्षेत्र के डीआईजी प्रभात कुमार ने बोकारो से सटे जिलों और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। इसमें गाेमिया उपचुनाव के बाद नक्सलियों के खिलाफ सघन सर्च अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। डीआईजी ने कहा कि सीमावर्ती जिलों की पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अपने तरीके से अभियान चलाती रही है। लेकिन नक्सली मौके का फायदा उठाकर जहां अभियान चलता है उसके समीपवर्ती राज्य में भाग जाते हैं। अब ऐसा नहीं होगा। पुलिस अपने काम के तरीके में बदलाव लाएगी। इस अभियान में पश्चिम बंगाल की पुलिस भी झारखंड पुलिस का सहयोग करेगी।

अभियान में पश्चिम बंगाल की पुलिस करेगी सहयोग

बैठक में बोकारो से सटे जिलों और पश्चिम बंगाल के पुलिस अफसरों ने बोकारो एवं आसपास के क्षेत्रों से नक्सलियों को उखाड़ फेंकने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। इसके बाद यह तय हुआ कि पुलिस साझा अभियान चलाकर नक्सलियों का सफाई करेगी। इसके लिए एक-दूसरे के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान करने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान भी बॉर्डर क्षेत्र के जिलों और राज्य पुलिस से सहयोग मिलने पर कार्रवाई करने में सुविधा होगी। अभी बोकारो पुलिस जब भी अभियान चलाती है, नक्सली आसानी से पश्चिम बंगाल के जिलों में भाग जाते हैं। जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई करने में दिक्कत होती है। नक्सल कार्रवाई के दौरान बॉर्डर जिले की पुलिस का सहयोग मिलने पर नक्सली भाग नहीं पाएंगे।

बोकारों एसपी के कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीआईजी प्रभात कुमार व अन्य।

समीक्षा बैठक मेें भाग लेते बोकारो व समीपवर्ती जिलो के पुलिस पदाधिकारी।

गोमिया उपचुनाव के दौरान विशेष सतर्कता के निर्देश

बैठक में गोमिया चुनाव के दौरान जिले के बाहर के अपराधियों की घुसपैठ और अशांति फैलाने के प्रयास पर अंकुश लगाने पर चर्चा की गई। उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बोकारो और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों में विशेष चौकसी बरतने पर सहमति बनी। बैठक में सीआरपीएफ के डीआईजी सुरेश शर्मा, हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता, गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा, बोकारो के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस, सीआरपीएफ 26 बटालियन के समादेष्टा अखिलेश कुमार सिंह, सीआरपीएफ 154 बटालियन के समादेष्टा आलोक वीर यादव, पुरुलिया के अपर पुलिस अधीक्षक अभियान धृतिमान, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान बोकारो संजय कुमार, एसडीपीओ बेरमो सुभाष चंद्र जाट, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...