पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज कल्याण सचिव ने पीएम मातृत्व योजना की ली जानकारी

समाज कल्याण सचिव ने पीएम मातृत्व योजना की ली जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्यवेक्षिकाओंं के साथ बैठक करते समाज कल्याण सचिव एमके प्रभात।

जिले में चल रहे कई आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

सिटी रिपोर्टर | बोकारो

समाज कल्याण विभाग के सचिव एमके प्रभात ने शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की समीक्षा की। उन्होंने जिले में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही सभी पर्यवेक्षिकाओ को निर्देश दिया कि अपने-अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करें। पीएमएमवीवाई मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिला बच्चे के जन्म देने पर उसकी माता को भारत सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए नजदीकी आंगनबाड़ी या स्वास्थ्य सुविधा में जाना होगा। वहां जाकर प्रधानमंत्री गर्भावस्था सहायता योजना के अंतर्गत एप्लीकेशन फार्म भरकर लाभ उठा सकेंगे। इस योजना के तहत लाभ तीन किश्तों में मिलेगा। जिसके लिए तीन अलग-अलग फार्म भरने होंगे। उन्होंने सभी पर्यवेक्षिकाओं को निर्देश दिया कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को दिलाएं। इसके लिए प्रचार-प्रसार भी करने का निर्देश दिया। एम के प्रभात ने आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पेटरवार स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस मौके पर समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ.सुमन गुप्ता सहित सभी पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...