पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चास के सभी गली मुहल्ले अब एलईडी लाइट से होंगे रोशन : संयुक्त सचिव

चास के सभी गली-मुहल्ले अब एलईडी लाइट से होंगे रोशन : संयुक्त सचिव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर विकास व आवास विभाग के संयुक्त सचिव एके रतन दो दिवसीय दाैरे पर शुक्रवार को चास पहुंचे। उन्होंने नगर निगम विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि चास के हर गली-मुहल्ले में एलईडी लाइट लगाई जाएंगी।

उन्होंने अमृत पार्क, सामुदायिक शौचालय, कौशल विकास भवन, पीएम आवास, शौचालय निर्माण आदि की जानकारी ली। कहा कि हर घर में शौचालय का होना काफी आवश्यक है। सभी लोग अपने-अपने घरों में शौचालय जरूर बनाएं। चास नगर निगम क्षेत्र में ईईएसएल कंपनी सरकार के साथ हुए करार के अनुरूप पूरे में एलईडी लाइट लगाई जाएगी। इसके बाद चास का हर कोना रौशनी से भर जाएगा।

रामनगर कॉलोनी में लोगोंे से बात करते संयुक्त सचिव।

खबरें और भी हैं...