बोकारो |औद्योगिक विकास के हित में कार्य करें। यह कहना है बियाडा के एमडी सह मृत्युंजय कुमार वर्णवाल का। वे बियाडा भवन में उद्यमियों व बीएसएल के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने सभी बड़े उद्यमियों को निर्देश दिया कि प्राइस फिक्सेशन कमेटी के सहयोग से ही मूल्यों का निर्धारण करें। नॉट फॉर बियाडा की परंपरा को तुरंत समाप्त करें। बैठक का संचालन विकास पदाधिकारी मो रिजवान अली ने किया। मौके पर उद्यमिता संकल्प के अध्यक्ष राजेश कुमार, कुणाल रंजन सहित कई उद्यमी मौजूद थे।