बोकारो | जिला खनन विभाग ने भतुआ घाट पर छापेमारी कर अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त किया है। जानकारी के अनुसार अवैध बालू उठाव के खिलाफ जिला खनन पदाधिकारी गोपाल प्रसाद दास के नेतृत्व में जिला खनन विभाग ने दामोदर नदी के भतुआ घाट पर छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में छापेमारी दल ने अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर पकड़ा। वही एक ट्रक और कुछ ट्रैक्टर छोड़कर उसके चालक भाग निकले। छापेमारी में खनन निरीक्षक विनोद बिहारी प्रामाणिक एवं हरला थाना पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।