बोकारो | बोकारो की दुंदीबाद निवासी एक युवती ने सेक्टर आठ निवासी उषा देवी एवं ताहिर हुसैन पर उसके परिजनों को बहला फुसलाकर उसे अपने साथ ले जाकर गलत काम कराने एवं बच्चा पैदा होने पर उसे छीन लेने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में आवेदन दिया है। उसने कहा कि उषा देवी उसके घर आया जाया करती थी। उसने उसकी मां को बहला फुसलाकर उसे पढ़ाने और पार्लर का काम सीखाने की बात कहकर अपने साथ ले गई।