पुलिस ने एसबीआई की बोाकारो प्रशासनिक भवन शाखा के 71 लॉकर तोड़कर करोड़ों रुपए के सोने और चांदी के जेवरात चोरी मामले के सरगना हसन चिकना की गिरफ्तारी के लिए साहेबगंज के राधानगर पुलिस के सहयोग से चामा ग्राम में छापेमारी की। पुलिस ने वहां से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए एक मोबाइल और टार्च जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में हसन चिकना गिरोह के सदस्यों और चोरी के सोना खरीदने वाले सोनार सहित कुल 13 को गिरफ्तार कर उनके पास से साढ़े तीन किलो सोना और 6 किलो चांदी बरामद किया है। दो किलो सोने के जेवरात के साथ हसन चिकना की दूसरी प|ी फिरदौसी बीबी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।