पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सभी सरकारी स्कूलों में बढ़ेगा बच्चों के प्रार्थना का समय

सभी सरकारी स्कूलों में बढ़ेगा बच्चों के प्रार्थना का समय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी स्कूलों में प्रार्थना सभा को लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत निदेशालय ने प्रार्थना सभा के समय को 52 सेकेंड से बढ़ाकर 13 मिनट 52 सेकेंड कर दिया है। नए बदलाव के तहत अब राष्ट्रगान के साथ सर्व धर्म सभा भी होगी। इसके अलावा स्टूडेंट्स की स्वच्छता की जांच होगी। वहीं बच्चे प्रतिदिन एक न्यूज पेपर बढ़कर सुनाएंगे। निदेशालय ने प्रार्थना सभा के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया है। इसमें राष्ट्रगान के लिए 52 सेकेंड तो अन्य कार्यक्रम के लिए 13 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। निदेशालय के निर्देश के तहत सभी स्कूलों को अपने यहां अलग-अलग हाऊस का गठन करना होगा। वहीं प्रत्येक हाऊस का अपना झंडा होगा। इसके साथ ही उस हाऊस के छात्र प्रार्थना सभा में शामिल हो सकेंगे।

सामान्य ज्ञान से

संबंधित प्रश्न भी होंगे

प्रार्थना के दौरान बच्चे आपस में सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न भी पूछेंगे। इसके लिए दो मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक दिन अलग-अलग सामान्य ज्ञान पूछे जाएंगे। इसका लाभ बच्चों को मिलेगा। इस दौरान बच्चों को आज का सुविचार भी बताया जाएगा। इसमें महापुरुषों के वचनों को सुनाया जाएगा।

प्रार्थना के समय ही बच्चों को दिए जाएंगे जरूरी टिप्स

प्रार्थना
के समय में वृद्धि होने का मतलब यह नहीं है कि पढ़ाई में कमी होगी। प्रार्थना के दौरान ही बच्चों को उस दिन के लिए अपटूडेट कर दिया जाएगा। बच्चे अपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे। विभाग की यह अच्छी पहल है।\\\'\\\' महीप कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी,बोकारो।

प्रार्थना में ये कार्यक्रम होंगे

कार्यक्रम समय

विद्यार्थियों की स्वच्छता तीन मिनट

सर्वधर्म सभा दो मिनट

दैनिक समाचार पत्र वाचन दो मिनट

सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न दो मिनट

राष्ट्रगान 52 सेकेंड

आज का सुविचार दो मिनट

संविधान की प्रस्तावना दो मिनट

मौलिक कर्तव्यों की प्रस्तुति दो मिनट

खबरें और भी हैं...