पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीएमएस ने डीआरएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

बीएमएस ने डीआरएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | भारतीय मजदूर संघ व भारतीय रेलवे मजदूर संघ से संबद्ध दक्षिणपूर्व रेलवे मजदूर संघ द्वारा मंडल रेल प्रबंधक आद्रा के समक्ष एक दिवसीय प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता एन वेंकट रमणा व संचालन देवाशीष मिश्रा ने किया। बाद में दस सूत्री मांगों का एक ज्ञापन मंडल रेल प्रबंधक शरत कुमार श्रीवास्तव के माध्यम से प्रधान मंत्री के नाम सौंपा गया। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमपी सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बीएमएस से ही संभव है। कर्मचारियों की दुर्दशा के लिए लाल झंडा और कांग्रेस जिम्मेवार हैं।मौके पर पवन कुमार, एके झा, शंकर दे, रंजय शर्मा, अभिषेक, राजेश कुमार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...