पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दामोदर को बचाने के लिए नदी तट पर 24 को गंगा दशहरा

दामोदर को बचाने के लिए नदी तट पर 24 को गंगा दशहरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पदामोदर नदी को बचाने और स्वच्छ रखने के लिए तेलमच्चो में नदी तट पर 24 मई को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण भाग लेंगे। उस दिन शाम 5 बजे से महाआरती का आयोजन होगा। मेयर भोलू पासवान और डिप्टी मेयर अविनाश कुमार महाआरती में शामिल होकर सामूहिक पूजन करेगे। यह बातें दामोदर महोत्सव चास भाग के संयोजक डॉ. रतन केजरीवाल ने शुक्रवार को बैठक में कहीं। बताया कि विगत 14 वर्षों से लगातार दामोदर किनारे महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दामोदर महोत्सव के बोकारो जिला संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि दामोदर नदी के अस्तित्व की गंभीरता को देखते हुए राज्य के मंत्री सरयू राय ने 2004 में दामोदर बचाओ अभियान की शुरुआत की। दामोदर महोत्सव का आयोजन शुरू होने से इस नदी की महत्ता आमलोगों को महसूस हो रही है। अब बहुत हद तक बीएसएल, डीवीसी, सीसीएल, बीसीसीएल, बीटीपीएस व अन्य औद्योगिक संस्थानों सहित शहर का गंदा पानी सीधे दामोदर नदी में गिरना बंद हुआ है। बैठक में महोत्सव के जिला संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, अभय कुमार मुन्ना, डॉ. पीसी प्रामाणिक, रामाधार यादव, अनुराग केजरीवाल, मनोहर लाल महतो, राम किंकर महथा, उमेश कुमार सिन्हा, अमित कुमार सिंह, विजय महतो, नारायण मंडल, ललटू कुमार महतो, सचिन कुमार महतो आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...