नगर सेवा भवन के समक्ष नारेबाजी करते स्थानीय ठेकेदार।
सिटी रिपोर्टर | बोकारो
कांट्रैक्टर वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले पंजीकृत संवेदकों ने नगर सेवा भवन के समक्ष प्रदर्शन किया। सोसायटी के सदस्यों का कहना है कि बीएसएल की ओर से जो रेट कांट्रैक्ट निविदा निकाली गई है, वह गलत है। इस निविदा में स्थानीय व पंजीकृत संवेदकों को हटाने के लिए अनियमितता की गई है। अपने निजी स्वार्थ के लिए प्रबंधन इस निविदा के माध्यम से लगभग 100 संवेदकों को बेरोजगार कर रहा है। पहले इस निविदा को 120 भागों में बांटा गया था। जो रजिस्टर्ड संवेदकों के लिए ही निकला था। इस बार निविदा को नगर सेवा भवन के टाउनशिप, सीएसआर तथा बीजीएच को जोड़कर 14.0000000 रुपए की निविदा को केवल 30 पार्ट में निकाला गया है। इस संविदा से 30 सालों से काम कर रहे संवेदक बेरोजगार हो रहे हैं। इसके लिए सभी संवेदकों ने निर्णय लिया कि अगर निविदा में संशोधन नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर जेपी सिंह, कमलेश राय, विनोद सिंह, अशोक सिंह, चंद्रशेखर सिंह, वैद्यनाथ शर्मा, पंकज शर्मा, अरूण कुमार, राजेश सिंह, छोटेलाल, अनिल कुमार ठाकुर, मदन सिंह, विनय ठाकुर, गुड्डू आदि मौजूद थे।