पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चास की 22 पंचायतों में जल्द बनेंगे 64 आंगनबाड़ी केंद्र

चास की 22 पंचायतों में जल्द बनेंगे 64 आंगनबाड़ी केंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चास प्रखंड के प्रमुख सभागार में बीडीओ कपिल कुमार ने मुखियाओं के साथ बैठक की। बैठक में 22 पंचायतों में कुल 64 आंगनबाड़ी केंद्र बनाने को लेकर चर्चा की गई। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए बीडीओ ने मुखियाओं से अपने अपने क्षेत्र में सरकारी भूमि की जानकारी देने के साथ साथ जहां सरकारी भूमि उपलब्ध नही हैं तो इसकी भी जानकारी मांगी। ग्रामीणों से जमीन दान में लेने की प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की। बीडीओ ने कहा कि सरकारी भूमि चिह्नित करने के लिए चास सीओ को भी लिखा जाएगा। मगर जहां सरकारी भूमि नही है वहां दानदाताओं से जमीन लेने की प्रक्रिया अपनानी होगी।

खबरें और भी हैं...