बोकारो | राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक स्कूल विलय की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें। जिन स्कूलों के विलय को लेकर विवाद है, उनकी जांच कर समाधान निकालें। साथ ही विलय के बाद गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों के रेशनेलाइजेशन की प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि स्कूलों में पेयजल व सप्लाई वाटर को बेहतर करें। तीन साल से एक ही प्रखंड में जमे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों का तबादला किया जाएगा। जिन विद्यालयों में 500 या उससे अधिक छात्र हैं वहां रनिंग वाटर की व्यवस्था कराएं। प्रधान सचिव ने सभी कस्तूरबा में नि:शुल्क सेनेटरी पैड देने को कहा है।