पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करियर काउंसिलिंग का लाभ गरीब बच्चों को मिलेगा

करियर काउंसिलिंग का लाभ गरीब बच्चों को मिलेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो थर्मल लायंस क्लब बोकारो थर्मल संचालित दिशा कार्यक्रम के अंतर्गत यूनव एकेडमी रांची की ओर से करियर काउंसिलिंग का आयोजन स्टेशन क्लब में किया गया। लायंस क्लब के दिशा कार्यक्रम के तहत बच्चों के करियर को लेकर निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। इसमें रांची से आए यूनव एकेडमी के प्रशिक्षक वैभव जैन, रवि झा, नीतिश जैन ने उपस्थित होकर दिशा के बच्चों को प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीवीसी के परियोजना प्रधान कमलेश कुमार, डीजीएम पीके सिंह, लायंस क्लब के अध्यक्ष यूके नायर, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य जीपी सिंह, केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक डी कुमार ने संयुक्त रूप से किया। परियोजना प्रधान कमलेश कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि लायंस क्लब के सौजन्य से दिशा कार्यक्रम के अंतर्गत गरीब बच्चे जो पढ़ना तो चाहते हैं पर पैसे के अभाव में नहीं पढ़ पाते हैं वैसे बच्चों को चिह्नित कर अपना करियर बनाने का एक सुनहरा मौका नि:शुल्क शिक्षा देकर दिया है। इससे बीटीपीएस और एसआईपी के अंतर्गत आने वाले दूर दराज के बच्चों को लाभ मिल पाएगा। मौके पर लायंस क्लब के टीएन सिंह, विनोद भाटिया, धर्म सिंह, श्याम बिहारी सिंह, शशि रंजन, देवनील कर्ण, मनोज गोसांई, सुनील प्रसाद आदि थे।

खबरें और भी हैं...