पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो दिनी भैरव महोत्सव आज से होगा शुरू, पूरी हुई तैयारी

दो दिनी भैरव महोत्सव आज से होगा शुरू, पूरी हुई तैयारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार भोजूडीह

चंदनकियारी प्रखंड के भैरव स्थान में दो दिवसीय भैरव महोत्सव आज से शुरू होगा। भजन सम्राट अनूप जलोटा व आदित्य नारायण अपना जलवा बिखरेंगे। जबकि कल सोना महापात्र, कुलद्वीप द्विवेदी एवं ब्लाइंड फोर्ड बैंड का कार्यक्रम होगा। महोत्सव की तैयारी का जायजा लेने कार्यक्रम स्थल पर सूबे के मंत्री अमर कुमार बाउरी, बोकारो जिला प्रसाशन की ओर से एसडीओ सतीश चंद्र, डीएसपी महेश कुमार सिंह, डीएसओ नीरज कुमार सिंह, बीडीओ रवीन्द्र गुप्ता पहुंचे। मौके पर जिला परिषद अभियंता हरिदास, मधु पाठक, चंदनकियारी पुलिस अंचल निरीक्षक नवीन चन्द्र दास, थाना प्रभारी द्वारिका राम, ओपी प्रभारी विनोद उरांव व डीके पासवान आदि थे। कार्यक्रम के लिए बनाए गए मंच समेत अन्य तैयारियों की जायजा लिया। कार्यक्रम को लेकर विधि व्यवस्था हेतु कई दंडाधिकारी व अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

महोत्सव की अंतिम तैयारी की जायजा लेने पहुंचे मंत्री अमर।

खबरें और भी हैं...