बोकारो | सेक्टर चार सिटी सेंटर में स्थित ज्योति मोबाइल में कारा मोबाइल लांच किया गया। कारा मोबाइल के एरिया सेल्स मैनेजर अमित कुमार वर्मा ने केक काटा और मोबाइल लांच किया। उन्होंने बताया कि मोबाइल आम लोगों को देखते हुए बनाया गया है। बहुत कम रेंज से लेकर उच्च स्तरीय मोबाइल कंपनी ने बनाए हैं। यह मोबाइल जहां लोगों की जरूरतों को पूरा करेगा, वहीं इसके फीचर्स भी आकर्षक हैं जो किसी दूसरी कंपनी के मोबाइल से कमतर नहीं हैं। कारा कंपनी खुद अपना मोबाइल बनाती है। इसलिए इसकी विश्वसनीयता ज्यादा है। इस माैके पर ज्योति मोबाइल के बलवीर सिंह और ग्राहक भी उपस्थित थे।