पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीसीएल की जमीन पर धड़ल्ले से हो रहा है कब्जा

सीसीएल की जमीन पर धड़ल्ले से हो रहा है कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल

सीसीएल कारो स्थित फेज 2 में इन दिनों सीसीएल की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य चल रहा है। काश्मीर कॉलोनी, माइंस क्वार्टर, भूत बंगला के समीप कुछ लोग बाउंड्री बनाने के नाम पर बड़े-बड़े घर का निर्माण कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि मोटी रकम खर्च की है। इस संबंध में खान प्रबंधक से पूछे जाने पर उन्होंने इस विषय में कुछ भी कहने में असमर्थता जतायी। चर्चा का विषय है कि अवैध निर्माण कार्य की सूचना चौकीदार महावीर गोप ने प्रबंधन को नहीं दी। और ना ही किसी तरह की कार्रवाई किया। पीओ एमके पंजाबी ने कहा कि ऐसे लोगों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

खबरें और भी हैं...