पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लड़कियोें के साथ दुष्कर्म के विरोध में भीम आर्मी और साजफ ने निकाला मशाल जुलूस

लड़कियोें के साथ दुष्कर्म के विरोध में भीम आर्मी और साजफ ने निकाला मशाल जुलूस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म सहित अन्य घटनाओं के विरोध में संयुक्त अनुसूचित जनजाति फोरम व भीम आर्मी की ओर से सोमवार को सेक्टर 12 मोड़ से नया मोड़ बिरसा चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व व संचालन दोनों ही संगठनों के शीर्ष पदाधिकारियों ने किया। उन्होंने संविधान का उल्लंघन, आरक्षण, बहुजन समाज के लोगों पर लगातार हो रहे हमले का विरोध किया। कहा कि सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने में विफल रही है। 28 अप्रैल के भारत बंद में शामिल बहुजन समाज के 14 युवाओं की धोखे से हत्या की गई। हजारों युवाओं को जेल में डाल दिया गया। 5 मई को भीम आर्मी के सचिन वालिया की मनुवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। चतरा व साड़म में लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर जान से मारा गया। चास में रामबालक लाल की हत्या चाकू से गोदकर की गई। इन घटनाओं में लिप्त अपराधी पुलिस गिरफ्त से बाहर घूम रहे हैं। गुजरात में दलितों को रस्से से बांधकर पीटा गया। यदि ऐसी घटनाओं पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया, तो संगठन पूरे देश में बड़ा आंदोलन करेगा। मशाल जुलूस में रमाकांत राम, हरेंद्र कुमार दास, बाली रजवार, देवानंद राम, सुरेंद्र पासवान थे।

मशाल जुलूस में शामिल साजफ और भीम आर्मी के सदस्य।

फोटो- 114

खबरें और भी हैं...