बोकारो | मैनेजमेंट स्टडी एंड रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष शशिभूषण ने कहा कि सांसद पीएन सिंह के गोद लिए चंदनकियारी प्रखंड के पोलकिरी गांव का संस्था ने सर्वे किया है। ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श के बाद सर्वे रिपोर्ट सांसद को सौंप दी गई। सांसद ने रिपोर्ट कार्ड को उपायुक्त को अग्रसारित करते हुए उस गांव में विकास कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य की व्यवस्था नहीं है। एएनएम कभी गांव में नहीं आतीं। ग्रामीण गांव को ग्रीन गांव बनाना चाहते हैं। इसलिए गलियों में सोलर लैंप लगाने का सुझाव दिया है। कमल क्लब के तहत पुस्तकालय, खेलकूद की व्यवस्था कराने की मांग की गई।