पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • असंचारी रोग पर हुई कार्यशाला में बताई कैंसर जांच करने की विधि

असंचारी रोग पर हुई कार्यशाला में बताई कैंसर जांच करने की विधि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल सर्जन के कार्यालय में दी गई जानकारी

सिटी रिपोर्टर | बोकारो

सिविल सर्जन कार्यालय में सोमवार को असंचारी रोग पर एएनएम का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. सोवान मुर्मू ने किया। उन्होंने कहा कि सभी एएनएम प्रशिक्षण लेने के बाद अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यों का सही ढंग से क्रियान्वयन करें। इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 30 एएनएम ने भाग लिया। डाॅ. उत्तम कुमार ने बताया कि जिले को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में चिह्नित किया गया है। यह कार्यक्रम एएनएम के द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा। सीएस ने कहा कि इससे कैंसर की जांच आसानी से होगी। सभी एएनएम अपने-अपने उप स्वास्थ्य केंद्र में 30 वर्ष से ऊपर के लोगों का असंचारी रोगों के लिए चिह्नित करें। इसके तहत रक्तचाप, मधुमेह, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर व सर्वाइकल कैंसर की जांच की जानी है। एएनएम को प्रशिक्षण के दौरान उपरोक्त जांच करने की विधि बताई गई। डाॅ. निकेत चौधरी ने ओरल कैंसर व डाॅ. रेणु भारती ने स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर का डेमो दिखाया।

कार्यशाला को संबोधित करते सीएस।

खबरें और भी हैं...