चास नगर निगम के महावीर चौक पर लोगों की समस्या सुनते हुए महापौर भोलू पासवान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए काली मंदिर एवं बूढ़ा बाबा शिव मंदिर में एक-एक डीप बोरिंग देने का आश्वासन दिया। इसका टेंंडर हो चुका है। इसमें आकाश अस्पताल के पास और वार्ड संख्या दो के टुमुकटांड़ में भी डीप बोरिंग कराई जाएगी।
वहीं बजरंग बली मंदिर में पेवर ब्लाॅक, पानी का कनेक्शन एवं अन्य समस्याओं को जल्द दूर कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से अभिजीत मोदक, झंटू दे, अक्षय मिश्रा, दामोदर मोदी, सुरजीत मोदी, रामपद पाल, धर्म सिंह आदि उपस्थित रहे।