पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य केंद्रों में मिजिल्स रूबेला टीकाकरण 26 जून से

आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य केंद्रों में मिजिल्स रूबेला टीकाकरण 26 जून से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के सभी आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य केंद्रों में 26 जून से मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान शुरू होगा। सोमवार को सिविल सर्जन डॉ. सोवान मुर्मू ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले के कुल सात लाख बच्चों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

9 माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों के लिए आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों में मिजिल्स रूबेला के टीके उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसका उपयोग 26 जून से शुरू होने वाले अभियान में किया जाएगा। डॉ. मुर्मू ने बताया कि उन्होंने बताया कि यदि किसी बच्चे को एमआरएमएमआर का टीका पहले से लगाया जा चुका है, तो उसे भी यह टीका लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।

खबरें और भी हैं...